फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Address: अगर आप भी अपने आधार पर बदलना चाहते हैं पता, तो जान लें क्या है तरीका

Thu, 26 Jan 2023 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Jan 2023 03:34 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Address Know the Process of Changing Address on Aadhaar Card
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card: पिछले कुछ सालों में आधार कार्ड ने अपना एक खास स्थान बनाया है। दरअसल, लगभग हर एक काम के लिए इसका पास में होना जरूरी हो गया है। गैस कनेक्शन लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, होटल में रूकना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक, दोनों ही तरह की जानकारियां मौजूद होती हैं। पर कई बार लोगों को किन्हीं कारणों से अपने घर का पता आधार कार्ड में बदलवाना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा करवाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आधार कार्ड में अपने नए पते को अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Address Know the Process of Changing Address on Aadhaar Card
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

आधार में ऐसे अपडेट करवा सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने कि लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको 'अपडेट योर आधार' वाले सेक्शन में क्लिक करना है
Aadhaar Card Address Know the Process of Changing Address on Aadhaar Card
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर 'अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद यूआईडीआई का 'सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल' आपके सामने खुलेगा
  • यहां पर आपको 'प्रोसीड टू अपडेट आधार' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Address Know the Process of Changing Address on Aadhaar Card
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इसे भरें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको 'अपडेट डेमोग्राफिक डाटा' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Address Know the Process of Changing Address on Aadhaar Card
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब 'प्रोसिड' पर क्लिक करें
  • यहां आपको पुराना पता दिखाई देगा, ऐसे में यहां आपको नए पते समेत मांगी गई कुछ जरूरी जानकारी भरनी है और दस्तावेज आपलोड करने हैं
  • फिर आप इसका प्रीव्यू देखें और सबमिट पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपका नया पता आधार कार्ड में अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed