Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
76th Republic Day 2025: Republic day 2025 parade timing route and all details in hindi
{"_id":"6792046a57d9af13e40fc1d8","slug":"76th-republic-day-2025-republic-day-2025-parade-timing-route-and-all-details-in-hindi-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: किन जगहों से गुजरेगी गणतंत्र दिवस की परेड? यहां जानें रूट, टाइमिंग जैसी बाकी जरूरी जानकारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Republic Day 2025: किन जगहों से गुजरेगी गणतंत्र दिवस की परेड? यहां जानें रूट, टाइमिंग जैसी बाकी जरूरी जानकारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:46 AM IST
सार
2025 Indian Republic Day News in Hindi: गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर हर साल परेड निकली जाती है। ऐसे में आप यहां इस परेड के रूट, परेड शुरू होने का समय और किन-किन जगहों से परेड गुजरेगी जैसी जरूरी बातें आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस परेड कब शुरू होगी?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Republic Day 2025 India: 26 जनवरी का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास होता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और तब से हर साल 26 जनवरी के दिन देश गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां निकलती हैं। साथ ही देश के राष्ट्रपति सलामी मंच पर भारत का तिरंगा फहराते हैं।
इस दिन विदेश से कोई न कोई खास मेहमान भी आता है और इस दिन का साक्षी बनता है। पूरी दिल्ली में और कर्तव्य पथ के आसपास सुरक्षा बेहद ही चाक-चौंबद रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस परेड से जुड़ी कुछ महत्वूपर्ण जानकारियां जानना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं। जैसे, परेड के रूट और समय सारणी को लेकर। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
गणतंत्र दिवस परेड 2025 की कर्तव्य पथ पर तैयारी।
- फोटो : ANI
क्या होगा रूट?
मिली जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हो जाएगी। यहां पर कई झांकियां भी निकाली जाएंगी और ये पूरी परेड विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। जहां पहले 300 आर्टिस्ट्स के साथ इस परेड की शुरुआत की जाएगी तो वहीं फिर 18 मार्चिंग कंटिजंट, 15 बैंड और 31 तबलू शामिल होंगे। साथ ही कुल 5 हजार कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
3 of 5
गणतंत्र दिवस परेड कब शुरू होगी?
- फोटो : https://pib.gov.in/
कितने समय तक चलेगी परेड?
इस बार 26 जनवरी परेड की थीम 'स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है।' इस खास समारोह का साक्षी देश-विदेश से आए लोग बनेंगे। वहीं, बात अगर परेड की टाइमिंग की करें, तो इस बार की परेड को 90 मिनट में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गणतंत्र दिवस परेड कब शुरू होगी?
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
कर्तव्य पथ पर बजेगा भारत का डंका
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना अपनी स्वदेशी और आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसमें आपको नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर जैसे अत्याधुनिक हथियार और वाहन दिखाए जाएंगे। ऐसे में इस बार परेड में आपको आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
गणतंत्र दिवस परेड कब शुरू होगी?
- फोटो : https://pib.gov.in/
इतने मेहमान आएंगे परेड में
बात अगर इस बार परेड में आने वाले मेहमानों की करें तो लगभग 77 हजार लोग परेड देखने पहुंचेंगे
कई हजारों टिकट अब तक बेचे जा चुके हैं। वहीं, इस बार 10 हजार विशेष अतिथि इस गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।