फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: घर किराए पर देने से पहले ये 4 कागज जरूर रखें, वरना मकान मालिक को बाद में हो सकती है बड़ी परेशानी

Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

मकान किराए पर देने से पहले किराएदार की पहचान और किराए की शर्तों से जुड़े जरूरी दस्तावेज संभालकर रखना बेहद जरूरी है। वरना मकान मालिक को बाद में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
4 Important Documents to Keep Before Renting Out Your House kriyaedaar se ye four documents jarur lein
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

मकान किराए पर देना आज के इस दौर में आम बात है, लेकिन केवल किराया तय करके चाबी सौंप देना सही तरीका नहीं माना जाता है। दरअसल, कई ऐसे काम या बातें जिनका ध्यान मकान मालिक को रखना चाहिए।

जैसे- किराएदार के साथ शुरुआत में ही जरूरी कागजात पूरे कर लेना चाहिए। इससे किराए, मकान की स्थिति और किराएदार की पहचान को लेकर बाद में होने वाली परेशानी कम हो सकती है। चलिए जानते हैं मकान मालिक को कौन से 4 डॉक्यूमेंट्स किराएदार से पहले ही ले लेने चाहिए। आप आगे इन दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...

4 Important Documents to Keep Before Renting Out Your House kriyaedaar se ye four documents jarur lein
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

रेंट एग्रीमेंट की कॉपी जरूर रखें

  • सबसे पहला और जरूरी दस्तावेज रेंट एग्रीमेंट है
  • इसमें मकान मालिक और किराएदार की जानकारी के साथ किराए की रकम, सिक्योरिटी डिपॉजिट, किराए की अवधि और दूसरी शर्तें लिखी जा सकती हैं
  • ये किराए की शर्तों को लिखित रूप में तय करने वाला दस्तावेज है
  • मकान मालिक को इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखनी चाहिए
4 Important Documents to Keep Before Renting Out Your House kriyaedaar se ye four documents jarur lein
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किराएदार का पहचान पत्र

  • किराएदार की पहचान से जुड़ा वैध दस्तावेज भी रिकॉर्ड में रखें
  • ये आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य स्वीकार्य पहचान दस्तावेज हो सकता है
  • अलग-अलग जगहों पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची अलग हो सकती है
  • इसलिए स्थानीय नियम जरूर जान लें ताकि, बाद में दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Important Documents to Keep Before Renting Out Your House kriyaedaar se ye four documents jarur lein
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किराएदार का स्थायी पता

  • किराएदार का वर्तमान और स्थायी पता लिखित रूप में लेना भी उपयोगी है
  • कई पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म में वर्तमान, पिछला और स्थायी पता जैसी जानकारी मांगी जाती है
  • इस जानकारी का रिकॉर्ड मकान मालिक के पास सुरक्षित रहना चाहिए
विज्ञापन
4 Important Documents to Keep Before Renting Out Your House kriyaedaar se ye four documents jarur lein
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किराएदार की फोटो और संपर्क जानकारी

  • किराएदार की हाल की फोटो और मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड में रखें
  • साथ ही आपात स्थिति में संपर्क किए जा सकने वाले व्यक्ति की जानकारी लेना भी उपयोगी हो सकता है
  • पुलिस के किराएदार सत्यापन फॉर्म में भी किराएदार की व्यक्तिगत और संपर्क संबंधी जानकारी मांगी जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed