फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है? घर के ये 4 उपकरण चुपचाप बढ़ा रहे हैं आपका खर्च, तीसरा वाला तो लगभग हर घर में

Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

घर में कई ऐसे बिजली उपकरण होते हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना होता है, लेकिन उनकी खपत पर ध्यान नहीं दिया जाता। पर शायद आप ये नहीं जानते कि ये चुपचाप आपका बिजली का बिल बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
4 Home Appliances That Can Increase Your Electricity Bill kin cheezo se badta hai
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल? - फोटो : Amar Ujala AI

अगर आपका बिजली का बिल अचानक बढ़ गया है, तो क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आखिर बिजली का बिल किन वजहों से बढ़ा है ये जानना जरूरी हो जाता है। जैसे- अधिकतर लोग शायद नहीं जानते कि घर में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी आपकी कुल बिजली खपत बढ़ा सकते हैं।



दरअसल, किसी उपकरण की बिजली खपत मुख्य रूप से उसकी पावर रेटिंग और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करती है। इसलिए ज्यादा बिजली लेने वाले उपकरणों की पहचान करना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं लगभग हर घर के कौन से ऐसे 4 बिजली उपकरण हैं जो चुपचाप बिजली का बिल बढ़ा सकते हैं। आप आगे इनका बारे में जान सकते हैं...

4 Home Appliances That Can Increase Your Electricity Bill kin cheezo se badta hai
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल? - फोटो : AI Generated

कौन से उपकरण बढ़ा सकते हैं बिजली का बिल?

एयर कंडीशनर

  • एसी घर में बिजली की खपत बढ़ाने वाले प्रमुख उपकरणों में शामिल है
  • खासकर लंबे समय तक एसी चलाने पर खपत बढ़ सकती है
  • एसी को बहुत कम तापमान पर लगातार चलाने के बजाय उचित तापमान पर इस्तेमाल करना बेहतर रहता है
  • फिल्टर की सफाई और समय पर सर्विसिंग भी जरूरी है
4 Home Appliances That Can Increase Your Electricity Bill kin cheezo se badta hai
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल? - फोटो : AI Generated

गीजर

  • सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है
  • पानी गर्म करने के लिए इसमें हीटिंग एलिमेंट काम करता है, जिससे बिजली की खपत होती है
  • जरूरत से ज्यादा समय तक गीजर चालू रखना अनावश्यक खपत बढ़ा सकता है
  • इसलिए इस्तेमाल के बाद इसे बंद करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Home Appliances That Can Increase Your Electricity Bill kin cheezo se badta hai
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल? - फोटो : एआई जनरेटेड

रेफ्रिजरेटर

  • लगभग हर घर में फ्रिज दिन-रात चलता रहता है
  • इसी वजह से ये उन उपकरणों में है जो लगातार बिजली का इस्तेमाल करते हैं
  • फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलना और गर्म खाना तुरंत अंदर रखना उसकी कूलिंग जरूरत बढ़ा सकता है
  • इसके अलावा पीछे की कॉइल और वेंटिलेशन की सफाई भी जरूरी है
विज्ञापन
4 Home Appliances That Can Increase Your Electricity Bill kin cheezo se badta hai
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल? - फोटो : AI Generated

पुराना कूलर

  • कूलर की बिजली खपत उसके मोटर और पंप की क्षमता पर निर्भर करती है
  • पुराना या खराब मोटर वाला कूलर जरूरत से ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर सकता है
  • इसलिए कूलर की मोटर, पंप और वायरिंग की समय-समय पर जांच करानी चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed