अगर आपका बिजली का बिल अचानक बढ़ गया है, तो क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आखिर बिजली का बिल किन वजहों से बढ़ा है ये जानना जरूरी हो जाता है। जैसे- अधिकतर लोग शायद नहीं जानते कि घर में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी आपकी कुल बिजली खपत बढ़ा सकते हैं।
{"_id":"6aabc2704ecfce44e50cb7da","slug":"4-home-appliances-that-can-increase-your-electricity-bill-kin-cheezo-se-badta-hai-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है? घर के ये 4 उपकरण चुपचाप बढ़ा रहे हैं आपका खर्च, तीसरा वाला तो लगभग हर घर में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है? घर के ये 4 उपकरण चुपचाप बढ़ा रहे हैं आपका खर्च, तीसरा वाला तो लगभग हर घर में
Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:05 PM IST
सार
घर में कई ऐसे बिजली उपकरण होते हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना होता है, लेकिन उनकी खपत पर ध्यान नहीं दिया जाता। पर शायद आप ये नहीं जानते कि ये चुपचाप आपका बिजली का बिल बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल?
- फोटो : Amar Ujala AI
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल?
- फोटो : AI Generated
कौन से उपकरण बढ़ा सकते हैं बिजली का बिल?
एयर कंडीशनर
- एसी घर में बिजली की खपत बढ़ाने वाले प्रमुख उपकरणों में शामिल है
- खासकर लंबे समय तक एसी चलाने पर खपत बढ़ सकती है
- एसी को बहुत कम तापमान पर लगातार चलाने के बजाय उचित तापमान पर इस्तेमाल करना बेहतर रहता है
- फिल्टर की सफाई और समय पर सर्विसिंग भी जरूरी है
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल?
- फोटो : AI Generated
गीजर
- सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है
- पानी गर्म करने के लिए इसमें हीटिंग एलिमेंट काम करता है, जिससे बिजली की खपत होती है
- जरूरत से ज्यादा समय तक गीजर चालू रखना अनावश्यक खपत बढ़ा सकता है
- इसलिए इस्तेमाल के बाद इसे बंद करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल?
- फोटो : एआई जनरेटेड
रेफ्रिजरेटर
- लगभग हर घर में फ्रिज दिन-रात चलता रहता है
- इसी वजह से ये उन उपकरणों में है जो लगातार बिजली का इस्तेमाल करते हैं
- फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलना और गर्म खाना तुरंत अंदर रखना उसकी कूलिंग जरूरत बढ़ा सकता है
- इसके अलावा पीछे की कॉइल और वेंटिलेशन की सफाई भी जरूरी है
विज्ञापन
घर की कौन सी चीजें बढ़ा रही हैं आपके बिजली का बिल?
- फोटो : AI Generated
पुराना कूलर
- कूलर की बिजली खपत उसके मोटर और पंप की क्षमता पर निर्भर करती है
- पुराना या खराब मोटर वाला कूलर जरूरत से ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर सकता है
- इसलिए कूलर की मोटर, पंप और वायरिंग की समय-समय पर जांच करानी चाहिए