फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Tips: बैंक जा रहे हैं तो ये 4 दस्तावेज जरूर रख लें पास में, वरना अटक सकता है आपका काम

Sat, 12 Jul 2025 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Jul 2025 09:57 AM IST
सार

Bank Jaate Samay Rakhein Ye Zaruri Dastavej: अगर आप भी किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाते हैं वो कौन से डॉक्यूमेंट हैं जिन्हें आपको अपने साथ ले जाना चाहिए। वरना आपका काम अटक सकता है।

विज्ञापन
4 Essential Documents to Carry When Visiting Bank Bank jaate samay rakhein ye zaruri dastavej
बैंक में जाते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock

Which Documents Are Required For Bank Work: क्या आपको किसी काम से बैंक जाना है? दरअसल, वैसे तो बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे होते हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है। इसमें डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने से लेकर कई अन्य काम शामिल हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

हम यूं भी कह सकते हैं कि आपको कुछ दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाना होता है। अगर आप बैंक जा रहे हैं और कुछ दस्तावेजों को लेकर साथ नहीं जाते हैं तो आपका काम भी अटक सकता है, क्योंकि इनकी जरूरत आपको अपने काम के लिए पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत आपको बैंक में पड़ सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

4 Essential Documents to Carry When Visiting Bank Bank jaate samay rakhein ye zaruri dastavej
बैंक में जाते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock

इन दस्तावेजों की पड़ती है बैंक में जरूरत:-

नंबर 1

  • अगर आप किसी भी काम से बैंक जा रहे हैं तो अपने साथ अपने बैंक की पासबुक लेकर जरूर जाएं। ये बैंक में आपकी पहचान होती है जिसमें आपकी बैंक खाते से जुड़ी कई जानकारियां होती हैं। वहीं, कई काम करवाते हुए ये चाहिए होती है। इसलिए पासबुक बैंक लेकर जानी चाहिए।
4 Essential Documents to Carry When Visiting Bank Bank jaate samay rakhein ye zaruri dastavej
बैंक में जाते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • जिस तरह से बैंक में पासबुक जरूरी है उसी तरह से आपका आधार कार्ड भी जरूरी है। बैंक में आपको इस दस्तावेज की बेहद जरूरत पड़ सकती है। केवाईसी करवानी हो या बंद खाते को चालू करवाना हो या कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने साथ आधार कार्ड जरूर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Essential Documents to Carry When Visiting Bank Bank jaate samay rakhein ye zaruri dastavej
बैंक में जाते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? - फोटो : AdobeStock

नंबर 3

  • किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो अपने साथ पैन कार्ड ले जाना न भूलें। कई ऐसे काम होते हैं जैसे, लोन लेना हो, 50 हजार रुपये से ऊपर का लेन-देन करना हो या कई अन्य कामों के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसे अपने साथ जरूर ले जाएं।
विज्ञापन
4 Essential Documents to Carry When Visiting Bank Bank jaate samay rakhein ye zaruri dastavej
बैंक में जाते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • बैंक में एक और चीज की जरूरत पड़ सकती है और वो है आपकी पासपोर्ट साइज फोटो। अगर आप नया बैंक खाता खुलवा रहे हैं या कई बार किसी काम से जुड़ा कोई फॉर्म भर रहे हैं तो आपको बैंक में पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने पास ये जरूर रखें, ताकि आपका काम न अटके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed