Car Sunroof Safety Tips In Hindi: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच जाए और लोगों को हर जगह पहुंचने की जल्द भी रहती है। इसलिए कई लोग अपना वाहन खरीद लेते हैं जैसे, बाइक, स्कूटी या फिर कार। अगर बात कार की करें तो इसके कई फायदे हैं। जैसे, गर्मियों में एसी चलाकर आप सफर कर सकते हैं, तो सर्दियों में हीटर चलाकर।
इसी तरह बरसात के मौसम में कार आपको बारिश से भी बचाती है। कार में कई फीचर भी होते हैं जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं और अपने सफर को आसान बनाते हैं। वहीं, आजकल लोग सनरूफ वाली कार को ज्यादा पसंद करते हुए नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सनरूफ आपके लिए या आपके बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है और हादसे का शिकार बन सकती है? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं....
2 of 5
सनरूफ खोलकर क्यों बच्चों को खड़ा नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
क्या गलती करते हैं लोग?
- दरअसल, लोग जब कार लेकर निकलते हैं तो अपने बच्चों को सनरूफ खोलकर उस पर खड़ा कर देते हैं, ताकि वे बाहर के नजारों का आनंद ले सकें। पर क्या आप जानते हैं ऐसा करना आपको दिक्कत में डाल सकता है और आपके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है? पर अधिकतर लोग इस बारे में न जानते हैं और न सोचते हैं।
3 of 5
सनरूफ खोलकर क्यों बच्चों को खड़ा नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
क्या हो सकता है?
- अगर आप कार चलाने के दौरान अपने बच्चों को सनरूफ खोलकर उस पर खड़ा करते हैं, तो तो कोई दुर्घटना हो सकती है। दरअसल, बच्चों का कमर से ऊपर का हिस्सा सनरूफ के बाहर रहता है। ऐसे में अगर आप गाड़ी के ब्रेक लगाते हैं तो बच्चे ब्रेक के प्रेशर से आगे बोनट या सड़क पर तक गिर सकते हैं जिससे उन्हें चोट लग सकती है या कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।
4 of 5
सनरूफ खोलकर क्यों बच्चों को खड़ा नहीं करना चाहिए?
- फोटो : BYD
- यही नहीं, अगर आपके बच्चे सनरूफ के ऊपर खड़े हैं और आप गाड़ी चला रहे हैं तो कोई पतंग का मांझा उनके गले से टकरा सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें सनरूफ से बच्चों के बाहर खड़े होने पर उनके गले से मांझा टकाराया जिससे कोई बड़ी अनहोनी हुई।
5 of 5
सनरूफ खोलकर क्यों बच्चों को खड़ा नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Jeep India
क्या करें फिर?
- अगर आपके पास सनरूफ वाली गाड़ी है तो बच्चों को इसमें खड़ा करने से बचें। बच्चे अगर जिद्द करते हैं तो उन्हें समझाएं कि ऐसा करने से उन्हें चोट लग सकती है। साथ ही ये भी जान लें कि सनरूफ से बाहर निकलने पर जुर्माना लग सकता है, क्योंकि यह मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।