फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: 31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Sat, 16 Dec 2023 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
31 december 2023 deadline for 5 important financial works know all details
deadline for 5 important financial works - फोटो : iStock

काम की बात: साल 2023 खत्म होने और साल 2024 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचा है। दिसंबर 2023 कई जरूरी काम पूरा करने के लिए आखिरी महीना भी है। ऐसे में कुछ जरूरी काम हैं, जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2023 तक करना बहुत जरूरी है। यह सभी काम लोगों से जुड़े हुए हैं। अगर आप इन कामों को 31 दिसंबर 2023 तक नहीं करते हैं, तो आपको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से लेकर म्यूचुअल फंड अकाउंट में नॉमिनेशन तक शामिल है। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में...



अपडेटेड आईटीआर 

इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी। अगर आपने आखिरी तारीख तक यह काम नहीं किया है, तो आपके पास 31 दिसंबर 2023 तक का मौका है। इस अंतिम तारीख तक लेट फीस के साथ अपडेटेड आईटीआर दाखिल किया जा सकता है। इनकम के हिसाब से जुर्माना देना होता है। अगर करदाता की आय 5,00,000 रुपये से अधिक है, तो 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा, तो वहीं  5,00,000 रुपये से कम आय होने पर जुर्माने की राशि 1000 रुपये देनी होगी। 

31 december 2023 deadline for 5 important financial works know all details
deadline for 5 important financial works - फोटो : iStock

म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन 

अगर आपने म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, तो 31 दिसंबर 2023 की तारीख बेहद जरूरी है। दरअसल, इस आखिरी तारीख से पहले आपको अपने अकाउंट में नॉमिनी को जोड़ना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके म्यूचुअल फंड अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है। डीमैट खाता धारक के लिए भी यह काम करना जरूरी है
 

31 december 2023 deadline for 5 important financial works know all details
deadline for 5 important financial works - फोटो : iStock

यह अकाउंट हो सकता है बंद 

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से गूगल पे (Google Pay), फोन पे (PhonePe) या पेटीएम (Paytm) की उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव करने का निर्णय लिया है, जो एक साल या इससे अधिक समय से इस्तेमाल नहीं की गई हैं। इसलिए बेहद अहम है कि आप 31 दिसंबर 2023 से पहले इसका इस्तेमाल जरूर कर लें, नहीं तो थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर इस तरह के निष्क्रिय खातों को बंद कर देंगे। 

PM Kisan Yojana: आप भी हर साल पाना चाहते हैं 6 हजार रुपये, तो इस स्कीम में तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
31 december 2023 deadline for 5 important financial works know all details
deadline for 5 important financial works - फोटो : iStock

लॉकर एग्रीमेंट 

एसबीआई (SBI),  बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) समेत दूसरे बैंकों में लॉकर लेने वाले ग्राहकों के बेहद जरूरी काम है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, संशोधित लॉकर एग्रीमेंट्स को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2023 अंतिम तारीख है। अगर आपकी तरफ से संशोधित बैंक लॉकर एग्रीमेंट जमा किया गया है, तो आपको अपडेटेड एग्रीमेंट जमा करना पड़ सकता है। अगर ग्राहकों की तरफ से यह काम नहीं किया जाता है, तो उन्हें बैंक लॉकर छोड़ना पड़ सकता है। 31 आरबीआई ने  दिसंबर तक 100 फीसदी ग्राहकों के साइन बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करवाए जाने को जरूरी किया है। 

Year Ender 2023: भारत सरकार ने इस साल शुरू की ये तीन बेहतरीन योजनाएं, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
31 december 2023 deadline for 5 important financial works know all details
deadline for 5 important financial works - फोटो : iStock
SBI स्कीम की लास्ट डेट 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की विशेष एफडी योजमना एसबीआई अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash Scheme) की आखिरी 31 दिसंबर, 2023 है। 400 दिन की इस एफडी स्कीम पर अधिकतम 7.60% का ब्याज दर मिल रहा है। इस विशेष एफडी पर मैच्योरिटी ब्याज, टीडीएस काटकर ग्राहकों के खाते में जमा किया डाएगा। टीडीएस इनकम टैक्स के अधिनियम के तहत लागू दर पर लगेगा। अमृत कलश योजना में प्रीमैच्योर और लोन की सुविधा भी मिलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed