फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 सितंबर आखिरी तारीख: आज ही ऐसे करवा लें मुफ्त में आधार अपडेट, वरना फिर देने पड़ सकते हैं पैसे

Mon, 11 Sep 2023 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Sep 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
14 September 2023 is the last date for updating Aadhaar card
मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख - फोटो : Amar Ujala

Update Aadhaar: मौजूदा समय में आधार कार्ड की महत्वता काफी बढ़ गई है। सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, अपनी पहचान बतानी हो, सरकारी या गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर कोई अन्य काम करना हो आदि। आपको इसके लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, क्या आप जानते हैं कि आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट भी करवाना है? शायद नहीं, लेकिन उन लोगों को अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं जिनके आधार बने 10 साल हो गए हैं। ऐसे में अगर आपका आधार भी 10 साल पुराना हो गया है, तो इसे आप 14 सितंबर 2023 तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। पर हो सकता है कि इस तारीख के बाद आपको इस काम के लिए पैसे देने पड़े। तो चलिए जानते हैं मुफ्त में आधार कार्ड कैसे अपडेट करवा सकते हैं...

14 September 2023 is the last date for updating Aadhaar card
मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख - फोटो : Istock

मुफ्त में ऐसे अपडेट करवा सकते हैं अपना आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड को बने हुए भी 10 साल या उससे ज्यादा समय हो गया है
  • तो फिर ऐसे में आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना है
14 September 2023 is the last date for updating Aadhaar card
मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉगिन का विकल्प नजर आएगा
  • उस पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
14 September 2023 is the last date for updating Aadhaar card
मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको नजर आ रहे गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक) दर्ज करना है
  • अब आपके इस नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां पर भर दें
विज्ञापन
14 September 2023 is the last date for updating Aadhaar card
मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की तारीख - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद दस्तावेज अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें
  • फिर नीचे आकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें
  • अब सबमिट पर क्लिक करें
  • फिर आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा
  • इस रिक्वेस्ट नंबर से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed