U Shape AC: कम शोर, ज्यादा कूलिंग और खुली खिड़की... आ गया यू-शेप विंडो एसी, जानें सामान्य एसी से कितनी अलग
U Shape AC:
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए ज्यादातर लोग विंडो या स्प्लिट AC का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब एक नई तकनीक भी आ चुकी है, जो खिड़की को पूरी तरह ब्लॉक किए बिना आसानी से फिट हो जाती है। आइए जानते हैं यह नई AC टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है, इसके क्या फायदे हैं और क्या यह भारत में उपलब्ध है?

Window AC New Technology:
विंडो एसी की चौकोर और भारी-भरकम डिजाइन अक्सर लोगों के लिए परेशानी बन जाती है, क्योंकि इसे खिड़की पर लगाने के बाद खिड़की पूरी तरह बंद हो जाती है। इससे न ताजी हवा आती है और न ही धूप, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाजार में इसका विकल्प आ गया है, यू-शेप एसी।
यह नई तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे विंडो एसी की सुविधा और स्प्लिट एसी की एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल माना जा रहा है, जो बेहतर कूलिंग के साथ कम शोर और ज्यादा सुविधा भी देता है।

U-Shape AC क्या है ?
यू-शेप एसी का डिजाइन भी अंगेजी अक्षर यू (U) जैसा होता है। जहां सामान्य विंडो एसी पूरी खिड़की को घेर लेते हैं, वहीं यू-शेप एसी के बीच में एक गहरा गैप होता है।इसी हिस्से से खिड़की नीचे तक आती है, जिससे खिड़की का ऊपरी भाग खुला रहता है। इस डिजाइन की वजह से यूजर जरूरत पड़ने पर खिड़की खोलकर ताजी हवा भी ले सकता है।

कैसे काम करता है ?
देखिए, यू-शेप एसी का कूलिंग वाला हिस्सा कमरे के अंदर रहता है, जबकि कंप्रेसर वाला हिस्सा खिड़की के बाहर रहता है।इसे विंडाे एसी और स्प्लिट एसी की तकनीकी मिश्रण कहा जा सकता है। या यह आपको वैसा ही अनुभव दे सकता है। इसी वजह से कमरे के अंदर कंप्रेसर की आवाज और कंपन काफी कम महसूस होती है।