काम की बात: आपके पास है एंड्रॉयड फोन तो ये पांच एप्स होने ही चाहिए, बड़े काम के हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Jan 2024 11:33 AM IST
You Must Have These Useful Indian Government Apps in Your  Android Phone
Government Apps - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आज अधिकतर काम घर बैठे हो रहे हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी डिजिटल तरीके से हो जा रहा है। बिजली बिल भरने से लेकर यात्रा की टिकट बुक करने तक और ऑनलाइन पेमेंट से लेकर जरूरी न्यूज अपडेट जानने तक सभी काम हम मोबाइल की मदद से कर लेते हैं। कुछ सरकारी एप्स ऐसे हैं जो हर समय आपकी मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सरकारी एप्स केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सबसे जरूरी पांच सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे।

    M Aadhaar
    M Aadhaar - फोटो : amar ujala

    M Aadhaar

    लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का है, क्योंकि लोगों को इसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

    MY GOV
    MY GOV - फोटो : MY GOV

    My Gov

    सरकार का यह एप बेहद खास है, क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले और एप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव या आइडिया है तो आप सरकार को दे सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें