भारतीय स्टेट बैंक अपने YONO ऐप पर दे रहा है यह शानदार ऑफर
विज्ञापन

आप में से अधिकतर लोगों का खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में होगा और कई लोग आप में से ऐसे भी होंगे जो एसबीआई के मोबाइल बैंकिग ऐप SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करते होंगे। यदि आप भी एसबीआई का योनो ऐप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि एसबीआई आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। आइए जानते हैं।

एसबीआई के इस ऑफर के तहत यदि आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से रेल टिकट बुक करते हैं और एसबीआई के योनो ऐप से भुगतान करते हैं तो आपको क्रोमा स्टोर का गिफ्ट कार्ड फ्री में दिया जाएगा।

हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर 500 रुपये या इससे ज्यादा कीमत के टिकट के लिए ही है। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप 500 रुपये या इससे अधिक कीमत का रेल टिकट बुक करते हैं और योनो ऐप से भुगतान करते हैं तो आपको 500 रुपये का क्रोमा का गिफ्ट कार्ड मिलेगा।
विज्ञापन