WhatsApp में आ रहे हैं ये 6 शानदार फीचर, ग्रुप में भी कर सकेंगे प्राइवेट चैट
विज्ञापन

अगर आप एक WhatsApp यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि व्हाट्सऐप में 6 दमदार फीचर आने वाले हैं जिनमें ग्रुप में प्राइवेट चैटिंग, एडमिन सेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. ग्रुप में प्राइवेट चैट
नए अपडेट में आपको सबसे अहम फीचर ग्रुप में प्राइवेट का मिल सकता है। यानी आप ग्रुप के किसी सदस्य का नंबर सेव किए बिना उससे प्राइवेट चैट कर सकेंगे और ग्रुप के किसी भी मेंबर को पता नहीं चलेगा।

2. ग्रुप इनवाइट लिंक
नए अपडेट में ग्रुप इनवाइट के लिए शॉर्टकट बटन मिलेगा जो कि पहले से ही ऐप के iOS वर्जन पर उपलब्ध है। बता दें कि ग्रुप इनवाइट लिंक के जरिए कोई भी ग्रुप से बिना एडमिन के परमिशन के जुड़ सकता है।
विज्ञापन