Whatsapp Update: ऑनलाइन स्टेटस हाइड से चैट बैकअप तक, ये हैं व्हाट्सएप के कमाल फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Sep 2022 04:54 PM IST
WhatsApp Update 2022 Kow Features from Chat Backup to Online Status
Whatsapp Tips And Tricks - फोटो : अमर उजाला

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) लगातार अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए कई तरह के बदलाव कर रहा है। हाल ही में व्हाट्सएप ने सिक्योरिटी के साथ कई फीचर्स भी जारी किए हैं। व्हाट्सएप अब कई नए फीचर्स पर भी काम कर रही है। ये फीचर्स भी आपको जल्दी देखने को मिल सकते हैं। यदि आप भी व्हाट्सएप के इन कमाल के फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप में आने वाले नए और शानदार फीचर्स के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    तारीख के हिसाब से देख सकेंगे पुराने मैसेज

    व्हाट्सएप पर आपको जल्द तारीख के हिसाब से पुराने मैसेज देखने का ऑप्शन मिलने वाला है। व्हाट्सएप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप ने इस फीचर्स को सर्च मैसेज बाय डेट नाम दिया है। इस फीचर्स के बाद आपको सर्च सेक्शन में एक नया कैलेंडर आइकन मिलेगा, इस आइकन पर टैप करके आप तारीख के हिसाब से मैसेज देख सकेंगे। यह फीचर्स उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है जो लंबी चैट हिस्ट्री से परेशान हैं। इस फीचर्स से ग्रूप चैट हिस्ट्री देखने में भी मदद मिलेगी।

    Whatsapp New Features
    Whatsapp New Features - फोटो : अमर उजाला

    खुद को भेज सकेंगे मैसेज

    व्हाट्सएप पर अब आपको लिंक्ड डिवाइस से खुद को मैसेज भेजने की सुविधा मिलने वाली है। इस फीचर्स में आप लिंक किए गए डिवाइसेस के बीच खुद को मैसेज भेज सकेंगे। इस फीचर्स को मल्टी डिवाइस सपोर्ट के तौर पर पेश किया जाएगा, जो एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल करने की परमिशन देता है। बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही व्हाट्सएप ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर्स को जारी किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें