WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने खुद लिखा है

भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने लेवल पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वहीं सरकार की ओर से भी फर्जी खबरों को रोकने के लिए WhatsApp पर काफी दबाव और व्हाट्सऐप भी इसके लिए बाकायदा काम कर रहा है। वहीं कंपनी फर्जी खबरों की रोकथाम को लेकर लगातार विज्ञापन दे रही है तो आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर फर्जी खबरों को फैलने से कैसे रोका जा सकता है और इन्हें पहचानने के तरीके क्या-क्या हैं।

फॉरवर्ड किए गए संदेशों को ध्यान से देखें
आपको मिलने वाले संदेशों पर "फॉरवर्ड किया गया" लेबल लगा होता है, जिससे आपको जानने में आसानी होती है कि आपको मिलने वाला संदेश आपके दोस्त या परिवारजन ने लिखा है या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने। जब आपको पता न हो कि आपको मिलने वाला संदेश असल में किसने लिखा है तो ऐसे में संदेशों की अच्छे से जांच करके पता लगाएं कि वह संदेश सच है या नहीं।

फोटो और वीडियो पर जल्द ही यकीन न करें
फोटो, ऑडियो और वीडियो आपको बहकाने के लिए भी भेजे जाते हैं, उनमें दिखाया गया हमेशा सच नहीं होता। अगर खबर सच्ची होगी तो अवश्य ही किसी न्यूज चैनल या रेडियो पर भी दिखाई या सुनाई जाएगी, इसलिए खबर की सच्चाई का पता लगाएं। जब एक खबर कई जगह छपती है, को उसके सच होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।