WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप पर बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से हैं परेशान, तो इस ट्रिक से करें उसे ऑफ

आज विश्वभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। व्हाट्सएप के आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इस ऐप का उपयोग पर्सनल से लेकर प्रोफेशनलों कामों के लिए किया जाता है। इसके आने से हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल चुकी है। विश्वभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई व्हाट्सएप यूजर्स ऐप पर बार बार आने वाली नोटिफिकेशन से परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप पर बार बार आने वाली नोटिफिकेशन से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काफी आसान प्रक्रिया है। आइए जानते हैं -

एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करके
- व्हाट्सएप पर बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन को ऑफ करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग को ओपन करना है।
- अब नोटिफिकेशन के विकल्प का चयन करें।
- नेक्स्ट स्टेप पर मैनेज नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपको ऐप नोटिफिकेशन में नीचे व्हाट्सएप के विकल्प का चयन करना है।
- उसके बाद आप व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करके बंद कर सकते हैं।