व्हाट्सएप अपडेट: अब स्टेटस में लगाएं 30 सेकंड तक का मनपसंद म्यूजिक, बिना फोटो के भी शेयर कर पाएंगे ट्रैक
व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए स्टेटस में म्यूजिक लगाने का शानदार अपडेट लेकर आया है। अब एंड्रॉयड और आईओएस पर पंद्रह की जगह तीस सेकंड तक के गाने स्टेटस पर लगाए जा सकेंगे। यह नया फीचर यूजर्स को अपनी पसंद के गाने की अवधि चुनने की पूरी आजादी देता है।

आजकल सोशल मीडिया पर अपने जज्बातों को गानों के जरिए बयां करना एक चलन बन गया है। मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने भी हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा शुरू की थी। हालांकि, शुरुआत में यूजर्स केवल पंद्रह सेकंड तक का ही ऑडियो क्लिप लगा सकते थे। लेकिन अब कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स की मांग और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस समय सीमा को बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है।

30 सेकंड तक बढ़ेगी लिमिट
व्हाट्सएप अब एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए लंबे म्यूजिक क्लिप रोल आउट कर रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को स्टेटस में बजने वाले गानों की अवधि पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। अब पंद्रह सेकंड की पुरानी लिमिट एकमात्र विकल्प नहीं रह गई है। इस नए बदलाव के तहत, यूजर्स अब अधिकतम तीस सेकंड तक का अपना पसंदीदा गाना स्टेटस पर आसानी से शेयर कर सकेंगे।

गाने का समय चुनने की मिलेगी आजादी
इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान और मजेदार है। म्यूजिक कैटलॉग से कोई भी गाना चुनने के बाद, म्यूजिक एडिटर में एक नया टाइमिंग पिकर दिखाई देगा। इस स्क्रीन पर स्क्रॉल करके आप खुद तय कर सकते हैं कि गाने का कौन सा हिस्सा और कितने सेकंड तक स्टेटस पर बजेगा। अगर आप तीस सेकंड से कम का क्लिप लगाना चाहते हैं, तो वह विकल्प भी आपके पास मौजूद रहेगा। समय तय करने के बाद गाना सीधे आपके स्टेटस में जुड़ जाएगा।
- आईकू जेड11एक्सए: लॉन्च हुआ आईकू का नया 5जी फोन, 7200 एमएएच की बैटरी, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग; जानें प्राइस
- एपल: आईफोन 17 खरीदने जा रहे? 5 पॉइंट्स में जानिए क्यों बेहतर हो सकता है आईफोन 18 खरीदने का फैसला
- एआई एजेंट्स ने फिर खेला हैकिंग का खेल: जर्मन वेबसाइट में लगाई सेंध, एक-दूसरे को भेजे मैसेज, क्यों फंसी ओपनएआई?
- अब फोल्ड नहीं, रोल होगी स्क्रीन: लेनोवो लाया गजब का लैपटॉप, जरूरत पड़ने पर बढ़ा सकते हैं स्क्रीन साइज!