WhatsApp Update: आ रहा है ऐसा फीचर जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Sep 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp May Let You Disable Last Seen Profile Photo and bout Status says WABetaInfo report
whatsapp new update - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। व्हाट्सएप में कई सारे कमाल के फीचर्स भी हैं लेकिन व्हाट्सएप यूजर्स की नए-नए फीचर को लेकर होने वाली मांग कभी कम नहीं होने वाली है। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स की मांग को देखते हुए समय-समय पर नए-नए फीचर्स पेश करते रहता है। अब खबर है कि WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग को लेकर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसका इंतजार सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को बेसब्री से था। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फीचर के बारे में...

    last seen
    last seen - फोटो : wabetainfo

    व्हाट्सएप लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को लेकर एक नया अपडेट जारी करने वाला है। नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। नए अपडेट के बाद यूजर्स खुद तय कर पाएंगे उनके लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को कौन-कौन से लोग देख सकेंगे और कौन-कौन से नहीं। सीधे शब्दों में कहें तो आपकी इसकी सेटिंग्स ठीक उसी तरह कर सकेंगे जिस तरह फिलहाल आप अपने स्टेटस की सेटिंग करते हैं।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amarujala

    यदि आप चाहते हैं कि आपका लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट सिर्फ वही लोग देखें जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप के बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन पर हो रही है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट का भी हवाला दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें