WhatsApp Tips: व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग ही नहीं, कमाई का भी देता है मौका! जानें कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी इनकम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 28 Nov 2025 11:13 AM IST
सार

WhatsApp Money Earning Tips:

अगर आप व्हाट्सएप को केवल एक मैसेजिंग एप समझते हैं तो बड़ी गलती कर रहे हैं। व्हाट्सएप का सही इस्तेमाल जानने वाले लोग इससे पैसे छाप रहे हैं। इसके बिजनेस फीचर्स का सही इस्तेमाल करके तगड़ी कमाई की जा सकती है। आइए जानते हैं WhatsApp से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीके।

विज्ञापन
WhatsApp business money earning tips WhatsApp se paise kaise kamayein
व्हाट्सएप से कमाने के तरीके जानें - फोटो : AI

    दुनियाभर में WhatsApp इंस्टैंट मैसेजिंग से लिए काफी पॉपुलर एप है। स्मार्टफोन यूजर्स में WhatsApp को आमतौर पर सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। जबकि बहुत कम लोगों को यह पता है कि यह एप आपकी कमाई भी बढ़ा सकता है।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : Adobe Stock

    WhatsApp लाखों यूजर्स के लिए कमाई का जरिया

    WhatsApp के बिजनेस फीचर्स, ब्रॉडकास्ट टूल और कम्युनिटी ऑप्शन का सही उपयोग करके कई लाखों लोग आज अच्छी इनकम जनरेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़ी वेबसाइट या टेक्निकल स्किल की जरूरत भी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं व्हाट्सएप को आप कमाई का जरिया कैसे बना सकते हैं।

    व्हाट्सएप
    व्हाट्सएप - फोटो : AI

    WhatsApp बिजनेस से कामाई का मौका

    WhatsApp Business एप छोटे व्यवसायों, ऑनलाइन सेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए बड़ी मदद साबित होता है। इसमें बिजनेस प्रोफाइल, कैटलॉग, क्विक रिप्लाई, ऑटो-रिप्लाई और टैग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपने प्रोडक्ट या सर्विस को प्रोफेशनल तरीके से ग्राहकों तक पहुंचा सकता है। यही वजह है कि छोटे दुकानदार से लेकर ऑनलाइन सेलर तक, सभी इस एप का इस्तेमाल कर अपना ग्राहक बेस बढ़ा रहे हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें