बैन पर बैन लगने से परेशान चीन, अमेरिका को बेच सकता है Tiktok

वैसे तो भारत सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया है लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान टिकटॉक हो रहा है। टिकटॉक पर अमेरिका भी बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर टिकटॉक के खिलाफ कैपेंन भी चला रहे हैं, हालांकि कई लोग इस राजनीतिक कैंपेन बता रहे हैं।

भारत के बाद अब अमेरिका भी चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। ऐसे में टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस बुरी तरह से फंस गई है। इस दलदल से निकलने के लिए कंपनी अपने एप टिकटॉक को अमेरिका को बेच सकती है।

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिकोइया और जनरल अटलांटिका टिकटॉक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती हैं। इस संबंध में ट्रेजरी डिपार्टमेंट से बात भी चल रही है, हालांकि ये कंपनियां इस बात पर भी सोच-विचार कर रही हैं कि उनके निवेश के बाद इस एप को अमेरिका में मंजूरी मिलेगी या नहीं।
- चीन पर जल्द होगी डिजिटल स्ट्राइक, कई चीनी मोबाइल एप पर लग सकता है प्रतिबंध
- World Leaders on Twitter: सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- Tiktok के खिलाफ कैंपेन चला रहे डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक पर दिया विज्ञापन
- Chingari App ने शुरू किया 'टैलेंट का महासंग्राम', एक करोड़ रुपये जीतने का है मौका