भाजपा ने TikTok स्टार सोनाली फोगाट को दिया टिकट, इनके वीडियो के हैं लाखों दीवाने, आप भी देखें
विज्ञापन

पिछले साल तक टिकटॉक स्टार बिग बॉस में ही जा रहे थे लेकिन अब टिकटॉक स्टार चुनावी मैदान में भी नजर आएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को टिकट दिया है। सोनाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। बता दें कि टिकटॉक सोनाली फोगाट के 122.4 हजार फॉलोअर्स हैं। तो आइए देखते हैं सोनाली फोगाट के कुछ बेहतरीन वीडियो....

सबसे पहले आपको बता दें कि सोनाली ने फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया है। TikTok पर सोनाली काफी लोकप्रिय हैं। इनके एक-एक वीडियो पर 50 हजार से अधिक व्यूज आते हैं।

सोनाली को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव 2019 हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। टिकट मिलने के बाद से टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन