हैदराबाद गैंगरेप के बाद इस एप को 1.3 लाख लोगों ने किया डाउनलोड, ऐसे करें इस्तेमाल

हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और जघन्य हत्या के बाद से एक एप को 1.3 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप का नाम सुरक्षा (SURAKSHA-Bengaluru City Police) है जिसे बंगूलूरू पुलिस ने लॉन्च किया है। इस एप को आप भी गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। सुरक्षा एप की साइज 5.8 एमबी है।

बंगूलूरू पुलिस के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप जैन ने बताया कि गैंगरेप के बाद इस एप को काफी तेजी से डाउनलोड किया गया है। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा एप पर महज सात सेकेंड में रिस्पॉन्स दिया जाता है। इसके लिए शहर के सभी पुलिस स्टेशनों में दो पेट्रोलिंग व्हीकल तैनात किए गए हैं, जो एप पर आए इमरजेंसी कॉल पर तुरंत कार्यवाही करेंगे।

कोई भी कर सकता है सुरक्षा एप का इस्तेमाल
'सुरक्षा' एप को महिला, पुरुष या कोई भी इस्तेमाल कर सकता है और इमरजेंसी में मदद मांग सकता है। इस एप के फीचर्स की बात करें तो इस एप में आपको अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करना होगा। इसके बाद आपको इमरजेंसी नंबर पर सेव करना होगा ताकि मुसीबत में आपके परिवारवालों से संपर्क किया जा सके।