लॉन्च होते ही 50 हजार डाउनलोड हो गया TikTok जैसा यह मेड इन इंडिया एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Indian TikTok Apps Moj: ShareChat launches Moj app, Gets 50 Thousand Downloads in 2 Days
MOJ APP - फोटो : PLAY STORE

    डिजिटल इंडिया के पांच साल पूरे होने के मौके पर सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजिटल इंडिया के लिए काम कर रहे स्टार्टअप्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में गूगल प्ले-स्टोर और एप स्टोर से एप बहुत डाउनलोड होते हैं, लेकिन अब एप अपलोड करने का वक्त आ गया है, हालांकि भारतीय कंपनियां पिछले कई महीनों से इस मुद्दे पर काम कर रही हैं।

    Moj app
    Moj app - फोटो : PLAY STORE

    चीन के साथ सीमा-विवाद के बाद सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद एक के बाद एक मेड इन इंडिया मोबाइल एप की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया एप शेयरचैट ने अब टिकटॉक की तरह ही अपना एक नया एप मोज (Moj) लॉन्च किया है।

    Moj app
    Moj app - फोटो : PLAY STORE

    मोज (Moj) एक घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी पैरेंट कंपनी शेयरचैट है। मोज (Moj) को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मोज के फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। इसमें भी आपको शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें