TikTok वीडियो बनाने के लिए नाले में कूदा, पुल पर तेज बहाव में फंसा
विज्ञापन

TikTok के पागलपन में भारत में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों ने जानबूझकर मौत को गले लगा लिया है। वहीं अब मध्य प्रदेश से खबर है कि वहां एक युवक टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में उफनते नाले में कूद गया और कुछ दूर जाकर पुल पर तेज बहाव में फंस गया। आइए जानते हैं पूरा मामला....

आपको बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा का है जहां भारी बारिश के बीच एक युवक नाले में कूद गया। इसके बाद तेज बहाव के कारण दूर जाकर एक पुल में फंसा जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक युवक का वीडियो रिकॉर्ड अन्य लड़कों को पहले यह बात समझ में नहीं आई कि वह डूब रहा है लेकिन बाद में उन्हें इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन