WhatsApp के फोटोज-वीडियोज से हैं परेशान, तो कर दें एक सेटिंग, हो जाएं बेफिक्र

मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आज हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा हो गया है लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि व्हाट्सऐप हमारे स्मार्टफोन की मेमोरी को सबसे ज्यादा खा रहा है। ऐसे में 64 जीबी की स्टोरेज होने के बावजूद लोगों के स्मार्टफोन की स्टोरेज बहुत ही जल्द फुल हो जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण व्हाट्सऐप मीडिया ऑटो डाउनलोड है तो चलिए आज हम आपको इस मेमोरी की समस्या से निपटने का तरीका बताते हैं।

व्हाट्सऐप के कारण क्यों फुल हो रही है स्मार्टफोन की स्टोरेज?
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकतर लोगों के व्हाट्सऐप ऐप में मीडिया डाउनलोड ऑटो मोड पर है। ऐसे में व्हाट्सऐप पर आने वाले फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और ऑडियो फाइल ऑटोमेटिक डाउनलोड्स हो जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक, गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट तक के मैसेज आते रहते हैं और यही मैसेज आपके फोन की स्टोरेज को फुल कर देते हैं। अगली स्लाइड में जानें ऑटो डाउनलोड बंद करने का तरीका...

एंड्रॉयड फोन के लिए
यदि आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद डाटा एंड स्टोरज में जाएं और फिर मीडिया ऑटो डाउनलोड में जाकर से अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग्स करें। इसमें आपको तीन विकल्प 1. जब आप मोबाइल डाटा का उपयोग कर रहो हों. 2. जब वाई-फाई से जुड़े है और 3. जब आप रोमिंग पर हों.। इन तीनों विकल्प में से पहले विकल्प का चयन करें और उसमें से डॉक्यूमेंट के विकल्प पर क्लिक करके ओके कर दें। ऐसे में डॉक्यूमेंट फाइल को छोड़कर कोई भी फाइल अपने आप डाउनलोड नहीं होगी। इसका फायदा यह है कि डॉक्यूमेंट फाइल लोग बहुत ही कम भेजते हैं। इस स्टेप को फॉलो करें..WhatsApp > > Settings > Data and Storage usage.