घर बैठे इस मोबाइल ऐप से बनवाएं वोटर कार्ड, सरकार ने किया लॉन्च

लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बच चुका है। कुल 7 चरणों में देशभर में लोकसभा चुनाव किए जाएंगे। चुनाव को लेकर हमेशा एक उत्साह रहता है। इस बार भी होगा, लेकिन यदि आपके पास मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) नहीं है तो मुश्किल हो जाता है और आप अपने वोट नहीं डाल पाते हैं। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप घर बैठे वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और वोटिंग के संबंध में शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह ऐप।

सबसे पहले आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी इस मोबाइल ऐप का नाम Voter Helpline है जिसे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद शुरुआती सेटिंग करके रजिस्ट्रेशन करें।

वोटर ऑनलाइन ऐप के फीचर्स की बात करें तो इस ऐप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रॉल रोल में बार में सर्च करना होगा। नाम सर्च करने के लिए आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर बताना होगा।