इमरजेंसी में जान बचा सकता है आपका स्मार्टफोन: Apple, Google और Samsung के ये हेल्थ फीचर्स अभी करें ऑन
Google Health, Samsung Health और Apple Health एप्स में मेडिकल रिकॉर्ड, दवा का रिमाइंडर, मेडिकल ID, ब्लड ग्रुप, एलर्जी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट कैसे सेव करें? जानिए इन हेल्थ एप्स के फायदे, इस्तेमाल का तरीका और इमरजेंसी में ये कैसे आपकी जान बचाने में मदद कर सकते हैं।

आज स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत या सोशल मीडिया का साधन नहीं रह गया है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यही फोन आपका निजी हेल्थ असिस्टेंट भी बन सकता है। Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे ऐप्स आपकी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी सुरक्षित रखने के साथ दवा लेने की याद भी दिलाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यही जानकारी डॉक्टरों और राहतकर्मियों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।

सबसे पहले बनाएं मेडिकल ID
इन एप्स का सबसे महत्वपूर्ण फीचर मेडिकल ID है, लेकिन बहुत कम लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जैसे—
- ब्लड ग्रुप
- किसी दवा या भोजन से एलर्जी
- पुरानी बीमारी
- नियमित दवाओं की जानकारी
- इमरजेंसी संपर्क नंबर

दवा का रिमाइंडर करें सेट
- अगर आपको रोजाना दवा लेनी पड़ती है या घर के किसी बुजुर्ग को नियमित दवाओं की जरूरत होती है, तो हेल्थ एप में दवा का नाम, समय और मात्रा दर्ज की जा सकती है।
- इससे आपको तय समय पर सूचना मिलेगी, कौन-सी दवा कब ली गई इसका रिकॉर्ड रहेगा और यदि कोई डोज छूट जाए तो उसकी जानकारी भी मिल जाएगी। यह सुविधा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरॉयड जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए काफी उपयोगी है।
- रेलवे: RailOne एप से मिनटों में बुक करें प्लेटफॉर्म टिकट, स्टेशन की लाइन से मिलेगा छुटकारा; जानें पूरा तरीका
- Jio: जियो के सैटेलाइट इंटरनेट मिशन को मिली मंजूरी, 1,600 सैटेलाइट से पूरे भारत में पहुंचेगा हाई-स्पीड नेटवर्क
- Airtel: क्या एयरटेल 5G 'अनलिमिटेड डेटा' को हॉटस्पॉट से शेयर नहीं कर सकते? इंटरनेट पर मचे बवाल का ये है असली सच
- Grok: X पर दूसरों का कंटेंट चुराने वालों की अब खैर नहीं, छिन जाएगी कमाई, प्लेटफॉर्म ने बदल दिया ये नियम