आपके फोन की जासूसी कर रहे थे ये 2 एंड्रॉयड ऐप, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Google removes removed CM File manager and Kika keyboard Android apps that enabled click fraud
CM File manager

    गूगल ने एक बार फिर से फ्रॉड ऐप की सफाई अभियान के तहत दो अन्य बड़े एंड्रॉयड ऐप को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से सीएम फाइल मैनेजर और किका कीबोर्ड ऐप को हटा दिया है। इन दोनों ऐप पर मोबाइल यूजर्स की जासूसी करने और फर्जी क्लिक के जरिए धोखाधड़ी का आरोप है। ये दोनों ऐप गूगल की आंतरिक जांच में दोषी पाए गए हैं।

    प्ले-स्टोर
    प्ले-स्टोर

    गूगल को इन दोनों ऐप में एक कोड मिला जिसके जरिए विज्ञापन की मदद से लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। साथ ही ये दोनों ऐप गूगल प्ले-स्टोर के मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। गूगल ने साफ-साफ कहा है कि कोई भी ऐप यदि उनकी पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से प्ले-स्टोर से हटा लिया जाएगा।

    APP BRAIN
    APP BRAIN

    मोबाइल ऐप एनालिटिक्स ऐपब्रेन की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम फाइल मैनेजर्स के डाउनलोड्स की संख्या 50 मिलियन से भी अधिक है, वहीं किका कीबोर्ड को 100 मिलियन से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें