Face App की मदद से 18 साल बाद मिला बच्चा, तीन साल की उम्र में हुआ था किडनैप

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई-ना-कोई चैलेंज और ट्रेंड चलता रहता है। कई बार यह ट्रेंड कई बार मुसीबत का कारण बन जाता है तो कई बार इसकी वजह से किसी का उजड़ा हुआ घर बस जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर बूढ़ा दिखने का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के तहत लोग फेस एप के जरिए अपनी बुढ़ापे की संभावित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

वहीं फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। एक अमेरिकी सांसद ने एफबीआई से इसकी जांच करने की मांग भी की है, लेकिन इसी फेस एप की मदद से चीन में एक परिवार की तकदीर बदल गई है और तीन साल की उम्र में गायब हुआ बच्चा घर पहुंच गया है।

दरअसल यहां के रहने वाले एक परिवार को करीब दो दशक बाद अपना बच्चा मिल गया है। जो किडनैप हो गया है। इस बच्चे का तीन साल की उम्र में अपहरण किया गया था। इस एप के आने के बाद पुलिस को विचार आया कि क्यों ना बच्चे की पुरानी तस्वीर को इस तकनीक की मदद से बदला जाए। और देखा जाए कि आज वो बच्चा कैसा दिखता होगा।