अलर्ट: एक झटके में सबकुछ खत्म कर सकता है Pink WhatsApp, पुलिस ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime Alert Whatsapp Pink Scam Warning Citizens About New Hoax Android User Alert News in Hindi
Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए तरीके के स्कैम हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि लोग सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर भरोसा भी कर रहे हैं। आए दिन इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए लोगों के साथ ठगी हो रही है। अब Pink WhatsApp स्कैम चल रहा है जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है। Pink WhatsApp इतना खतरनाक है कि आपकी जिंदगीभर की पूरी कमाई खत्म कर सकता है।

    Pink WhatsApp
    Pink WhatsApp - फोटो : social media

    क्या है Pink WhatsApp?

    Pink WhatsApp, वास्तविक व्हाट्सएप का एप का एक क्लोन वर्जन है जिसे किसी थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने तैयार किया है। Pink WhatsApp का व्हाट्सएप या मेटा से कोई संबंध नहीं है। Pink WhatsApp आपको गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर पर भी नहीं मिलेगा। इसकी एपीके फाइल हो वायरल हो रही है जिसकी मदद से लोग एप को इंस्टॉल कर रहे हैं। Pink WhatsApp के साथ कई सारे लुभावने फीचर्स मिलते हैं जो कि असली व्हाट्सएप में नहीं मिलते हैं। इसमें डिलीट किए गए मैसेज को देखा जा सकता है। फॉरवर्ड लेवल को हाइड किया जा सकता है।

    Pink WhatsApp
    Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    इसके अलावा कॉल के लिए भी Pink WhatsApp में सेटिंग की जा सकती है कि कौन आपको कॉल करेगा और कौन नहीं। Pink WhatsApp में फीचर्स तो वास्तव में अच्छे मिलते हैं लेकिन यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा नहीं है। यह एप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है और बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें