ChatGPT एप को डिलीट करने की होड़: OpenAI और पेंटागन की डील से नाराज हुए करोड़ों यूजर्स, Claude का डाउनलोड बढ़ा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 03 Mar 2026 04:19 PM IST
सार

ChatGPT Uninstalls Surge:

ओपनएआई की अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ साझेदारी की खबर सामने आते ही अमेरिका में लोग चैटजीपीटी एप को अनइंस्टॉल करने लगे हैं। वहीं, प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक के क्लाउड एप के डाउनलोड में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। यह यूएस में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप बन गया है।

विज्ञापन
chatgpt uninstall surge openai pentagon deal claude ai boom
पेंटागन से साझेदारी पर ओपनएआई के यूजर्स नाराज - फोटो : एएनआई

    ओपनएआई (OpenAI) का अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हाथ मिलाना यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। अमेरिका में भारी संख्या में लोगों ने चैटजीपीटी एप को अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया है, वहीं इसके प्रतिद्वंद्वी क्लाउड (Claude) की लोकप्रियता रातों-रात सातवें आसमान पर पहुंच गई है। प्राइवेसी और नैतिकता की चिंता अब एआई बाजार का रुख बदल रही है।

    क्लाउड एआई
    क्लाउड एआई - फोटो : Claude

    पेंटागन से दोस्ती पड़ी भारी: 295% बढ़े अनइंस्टॉल

    ओपनएआई के लिए पिछला सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जैसे ही यह खबर फैली कि कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ साझेदारी की है, यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म 'सेंसर टावर' के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार 28 फरवरी को अमेरिका में चैटजीपीटी एप को डिलीट करने वालों की संख्या में 295 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया।

    यह आंकड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि सामान्य दिनों में यह दर केवल 9 प्रतिशत के आसपास रहती है। साफ है कि लोग AI के सैन्य इस्तेमाल को लेकर डरे हुए और नाराज हैं।

    ChatGPT
    ChatGPT - फोटो : X

    क्लाउड को मिला बड़ा फायदा

    जहां एक तरफ ChatGPT विवादों में घिरा है, वहीं एंथ्रोपिक (Anthropic) के क्लाउड एप ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है। कंपनी के प्रमुख डारियो अमोदेई ने रक्षा विभाग के साथ किसी भी तरह के सौदे को ठुकरा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि AI अभी इतना सुरक्षित नहीं हुआ है कि इसका इस्तेमाल जासूसी या ऑटोनोमस हथियारों के लिए किया जाए।

    कंपनी का यह नैतिक स्टैंड लोगों को इतना पसंद आया कि क्लाउड एप के डाउनलोड्स शनिवार तक 88 प्रतिशत तक बढ़ गए। देखते ही देखते यह एप अमेरिकी एप स्टोर पर 20 पायदान की छलांग लगाकर नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गया।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें