Tiktok बैन होने के बाद हर घंटे 10 हजार डाउनलोड हो रहा Bolo Indya एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bolo Indya witnesses 2.5 lakh plus downloads within 24 hours of TikTok ban
Bolo Indya - फोटो : PLAY STORE

    भारत सरकार ने एक झटके में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद मेड इन इंडिया एप्स की चांदी हो गई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन मेड इन इंडिया एप्स को 10 दिन पहले तक लोग भाव नहीं देते थे, उन्हीं एप्स की डाउनलोडिंग अब हर घंटे लाखों में हो रही है।

    bolo indya
    bolo indya - फोटो : PLAY STORE

    इन्हीं मेड इन इंडिया एप्स में एक एप है Bolo Indya। बोलो इंडिया एक इंफोटेनमेंट एप है। टिकटॉक जैसे 59 एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद बोल इंडिया की डाउनलोडिंग को नए पंख लग गए हैं।

    bolo indya
    bolo indya - फोटो : PLAY STORE

    Bolo Indya के फाउंडर वरुण सक्सेना ने कहा है कि टिकटॉक के बैन होने के बाद महज 24 घंटे में Bolo Indya को 2.5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है यानी औसत निकालें तो हर घंटे 10 हजार से अधिक डाउनलोडिंग हुई है। डाटा प्राइवेसी पर सक्सेना ने कहा कि कंपनी भारत सरकार के नियम के मुताबिक काम कर रही है और डाटा की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें