Bharat Taxi App: ओला-उबर की अब खैर नहीं! न लगेगा कमीशन और न ही बढ़ेगा किराया, जानिए 'भारत टैक्सी' एप की खासियत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 30 Dec 2025 08:01 AM IST
सार

What Is Bharat Taxi App:

नए साल पर यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। 1 जनवरी 2026 से सरकारी भारत टैक्सी एप देशभर में शुरू होने जा रहा है। यह एप न केवल ओला-उबर की मनमानी को खत्म करेगा, बल्कि ड्राइवरों को उनकी मेहनत की कमाई का पूरा हिस्सा भी देगा।

विज्ञापन
bharat taxi app nationwide launch 1 january 2026 details in hindi
भारत टैक्सी एप - फोटो : AI इमेज

    अगर आप भी ओला (Ola), उबर (Uber) या रैपिडो (Rapido) की मनमानी और बार-बार बढ़ने वाले किराए (Surge Pricing) से परेशान हैं, तो सरकार आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आई है। 1 जनवरी 2026 से 'भारत टैक्सी' एप पूरे भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) की इस पहल की पुष्टि खुद गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में की है। उन्होंने कहा कि यह ऐप ड्राइवरों को प्राइवेट कंपनियों की गुलामी से आज़ाद करेगा और उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ेगा।

    टैक्सी
    टैक्सी - फोटो : Adobe Stock

    क्या है भारत टैक्सी और इसके पीछे कौन है?

    भारत टैक्सी कोई साधारण प्राइवेट एप नहीं है, बल्कि इसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा चलाया जाएगा। यह दुनिया का पहला ऐसा नेशनल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है जिसका मालिकाना हक पूरी तरह से ड्राइवरों के पास होगा। इसे देश की दिग्गज संस्थाओं जैसे AMUL, IFFCO, NABARD, NAFED, NDDB और KRIBHCO ने मिलकर तैयार किया है। फिलहाल दिल्ली और गुजरात में इसके साथ 51,000 से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं।

    ड्राइवर्स को 0% कमीशन का वादा
    ड्राइवर्स को 0% कमीशन का वादा - फोटो : Maruti Suzuki

    ड्राइवर्स को 0% कमीशन का वादा

    प्राइवेट एप्स की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे ड्राइवरों की कमाई का 20% से 30% हिस्सा कमीशन के तौर पर काट लेते हैं। लेकिन भारत टैक्सी में यह कमीशन 0% होगा। यानी यात्री जो भी किराया देगा, उसका 100% हिस्सा सीधे ड्राइवर की जेब में जाएगा। इसके अलावा, सहकारी मॉडल होने के नाते ड्राइवरों को मुनाफे में हिस्सा, वार्षिक डिविडेंड (लाभांश) और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें