मोबाइल ऐप से रहें चुस्त और दुरुस्त, जिम जाने की नहीं है दरकार

भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरी डाइट लेने और एक्सरसाइज करने के लिए बहुत कम समय मिलता है। ऐसे में हमें तकनीक का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिससे डाइट, न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज प्लान करने और हेल्दी नतीजों पर नजर बनाए रखने में सहायता मिलती है।

फिटर :
इस एप में आपको बीएमआर (बेसल मेटाबॉलिक रेट) कैलकुलेटर, बॉडी फैट पर्सेंटेज कैलकुलेटर, डाइट टूल जैसे कई टूल्स मिलेंगे। यह यूजर की आयु के अनुसार व्यायाम के लिए सही हार्ट रेट के बारे में भी बताता है। इस एप का अपना सोशल नेटवर्क है, जहां दूसरे यूजर्स को फॉलो करने के साथ-साथ उनसे बात की जा सकती है। फिटनेस की जरूरत के अनुसार एक फिटनेस कोच का चुनाव भी कर सकते हैं, मगर इसके लिए पेड वर्जन लेना होगा।

फिटसो :
यह एप बीएमआर (लंबाई और वजन से तय होने वाला) के हिसाब से सुझाव देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो यह एक ऐसा विकल्प देता है, जिससे आप डाइट जर्नल के साथ, रोजाना ली जा रही कैलोरी को भी ट्रैक कर सकते हैं। यह आपको फिजिकल एक्टिविटी के माध्यम से कैलोरी बर्न करने का सुझाव भी देगा। आपको उद्देश्य तय करने की जरूरत है, जिसमें आपको बताना होगा कि आप सिर्फ डाइट के हिसाब से चलना चाहते हैं या डाइट और एक्सरसाइज दोनों के साथ।