Are You Dead App: अकेले रहने वाले युवाओं के बीच क्यों वायरल हो रहा है यह अनोखा एप? जानें कैसे करता है काम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 14 Jan 2026 12:16 PM IST
सार

Demumu App:

अकेले रहने वाले युवाओं के बीच एक अनोखा एप तेजी से वायरल हो रहा है। यह एप हर दो दिन में यूजर की खैरियत पूछता है। अगर यूजर जवाब नहीं देता, तो यह तुरंत उनके परिवार या दोस्तों को अनहोनी की सूचना दे देता है।

are you dead demumu app china viral alone living youth and elders si le ma
चीन में पॉपुलर हो रहा ये एप - फोटो : AI जनरेटेड

    बड़े शहरों की चकाचौंध के बीच अकेले रहने वालों को हमेशा यह डर सताते रहता है कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो किसे पता चलेगा? इसी डर को दूर करने के लिए चीन में एक अजीबोगरीब नाम वाला एप (Are You Dead) इन दिनों सनसनी बना हुआ है। इस एप ने बड़े शहरों में लोगों के बीच बढ़ते अकेलेपन और सुरक्षा की चिंता को चर्चा में ला दिया है।

    क्या है इस एप का कॉन्सेप्ट?

    इस एप का काम करने का तरीका बहुत ही सरल लेकिन प्रभावी है। एप इस्तेमाल करने वाले यूजर को हर दो दिन में एक बार एप खोलकर एक बड़ा बटन दबाना होता है। यह बटन इस बात की पुष्टि करता है कि यूजर सुरक्षित और जिंदा है। अगर यूजर लगातार दो दिनों तक इस बटन को नहीं दबाता, तो एप यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट (जैसे माता-पिता या दोस्त) को कॉल या मैसेज करके जानकारी देता है कि यूजर मुसीबत में हो सकता है।

    अकेले रहने वालों का मददगार बना एप
    अकेले रहने वालों का मददगार बना एप - फोटो : AI जनरेटेड

    अकेले रहने वालों का मददगार बना एप

    चीन में अकेले रहने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक चीन में अकेले रहने वालों का आंकड़ा 20 करोड़ के पार पहुंच सकता है। ऐसे में इस एप को अकेले या परिवार से दूर रहने वालों के लिए काफी मददगार बताया जा रहा है। यह एप अकेले रहने वाले ऑफिस वर्कर्स, घर से दूर पढ़ने वाले छात्र, इंट्रोवर्ट्स (कम बोलने वाले) और डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

    नाम पर हो रहा विवाद
    नाम पर हो रहा विवाद - फोटो : AI जनरेटेड

    काम का एप, लेकिन नाम पर हो रहा विवाद

    इस एप का नाम चीन के मशहूर फूड डिलीवरी एप 'E-le-ma' (क्या आप भूखे हैं?) की तर्ज पर 'Si-le-ma' (क्या आप मर गए?) रखा गया है। हालांकि, कई लोग इस नाम को अशुभ मान रहे हैं। आलोचनाओं को देखते हुए एप बनाने वाली कंपनी मूनस्केप टेक्नोलॉजीज (Moonscape Technologies) अब इसका नाम बदलकर 'Are you ok?' या 'How are you?' रखने पर विचार कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें