Health Apps in India: भारत में लोकप्रिय पांच हेल्थ एप जिन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Feb 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
5 Popular Health Apps in India Got Google Play Awards Achievement
Popular Health Apps - फोटो : iStock

    फिटनेस के शौकीन भारत में पहले भी थी लेकिन सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का दौर आने के बाद इनके बारे में लोग जानने लगे हैं। गैजेट के साथ फिटनेस का शौक दिनों-दिन बढ़ रहा है। फिटनेस गैजेट के अलावा भारत में फिटनेस एप का मार्केट भी काफी ग्रोथ कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में App Annie ने टॉप एप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि भारत में 2020 में हेल्थ एंड फिटनेस एप की डाउनलोडिंग में 80 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल नवंबर में गूगल ने भी भारत में लोकप्रिय कुछ हेल्थ एप को गूगल प्ले अवार्ड दिया है। आज की इस रिपोर्ट में हम इन्हीं एप के बारे में बात करेंगे।

    हेल्थ और फिटनेस एप के बारे में बात करते हुए गूगल प्ले पार्टनरशिप के निदेशक, आदित्य स्वामी ने कहा, 'स्थानीय स्वास्थ्य और फिटनेस एप ने महामारी के दौरान काफी वृद्धि की है। यह देखना बहुत ही दिलचस्प है कि हमारे स्थानीय डेवलपर्स देशभर के लोगों के जीवन में सार्थक प्रभाव पैदा करते हैं जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पूरा करते हैं। Google Play में हम भारत में स्थानीय डेवलपर के विकास के लिए निवेश कर रहे हैं, ताकि उन्हें बड़े पैमाने पर मदद मिल सके।'

    Jumping Minds
    Jumping Minds - फोटो : PLAY STORE

    jumpingMinds

    jumpingMinds एक मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस एप है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ स्मार्ट AI बॉट, सेल्फ केयर टूल आदि का सपोर्ट मिलता है। यदि कोई किसी कारण से तनाव से गुजर रहा है तो यह एप उसकी काफी मदद कर सकता है। इसके यूजर्स की संख्या एक अरब से भी अधिक है।

    Evolve
    Evolve - फोटो : PLAY STORE

    Evolve

    Evolve भी एक मेंटल हेल्थ एप है। इसका इंटरफेस काफी बढ़िया बनाया गया है ताकि यूजर्स को एक सूकून मिले। इसके कंटेंट मेंटल थेरेपी में काफी मदद करते हैं। इस एप को एक लाख से अधिक यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले साल कोरोना के दौरान लोगों के अकेलापन को ध्यान में रखते हुए इसमें कंटेंट अपलोड किए गए थे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें