IPL Ticket Booking: आईपीएल 2026 देखने के लिए कैसे बुक करें टिकट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
IPL Ticket Booking:
TATA IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू हो चुका है और अब सभी पर इसका खुमार चढ़ रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो स्टेडियम में जाकर मैच का लाइव फील ले सके। इस बार के आईपीएल में हर टीम का अपना टिकटिंग स्पॉन्सर है, जिसका मतलब है आपको किसी एक प्लेटफार्म पर टिकट नहीं मिलेगा बल्कि अलग-अलग प्लेटफार्म्स का सहारा लेना पड़ेगा।

TATA IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है, जिसमें 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 74 मैच खेले जाने हैं। अप्रैल के मैचों के लिए टिकट लाइव हो चुके हैं और बहुत तेजी से बुक हो रहे हैं। अगर आप भी स्टेडियम जाकर मैच का रोमांच महसूस करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा। हमने इस लेख में आपके लिए टिकट बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारियों का एक गाइड तैयार किया है, ताकि आप किसी भी तरह के टिकट स्कैम से बच सकें और सही प्लेटफॉर्म से टिकट खरीद सकें।

कौन सी टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा?
IPL 2026 के लिए कोई एक ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जहां सभी टीमों के टिकट मिलें। अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग एप्स के साथ पार्टनरशिप की है:
District App (by Zomato):
यह एप राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों का आधिकारिक पार्टनर है।BookMyShow:अगर आप गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैचों के टिकट चाहते हैं तो उसका टिकट आपको इस एप और वेबसाइट पर मिलेगा।आधिकारिक वेबसाइट/एप:रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के टिकट एक्सक्लूसिव तौर पर केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर ही बेचे जा रहे हैं। CSK के टिकट भी उनकी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।
नोट:
कई बार मैच शुरू होने से 10-15 दिन पहले तो कभी-कभी 3-4 दिन पहले टिकट लाइव होते हैं। इसलिए अपनी पसंदीदा टीम के सोशल मीडिया हैंडल खासकर एक्स को फॉलो करते रहें।

टिकट की कीमत और वेन्यू
दाम:
जनरल स्टैंड के टिकट 400-499 रुपए से शुरू होते हैं, जबकि प्रीमियम सीट्स और लग्जरी लाउंज की कीमत 40 हजार रुपए से भी ऊपर जा सकती है। यह पूरी तरह मैच और टिकट के डिमांड पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर फाइनल का टिकट होगा तो वो बाकि मैचों से महंगा ही होगा। पेमेंट के दौरान 10-20 प्रतिशत अतिरिक्त सरकारी टैक्स और प्लेटफॉर्म फीस भी जुड़ती है।सेकेंडरी वेन्यू:टिकट बुक करते समय शहर का ध्यान रखें। इस बार कुछ टीमें दो ग्राउंड्स पर खेल रही हैं। उदाहरण के लिए, RCB अपने मैच बंगलूरू और रायपुर में खेल रही है, जबकि PBKS मोहाली (न्यू चंडीगढ़) और धर्मशाला का इस्तेमाल कर रही है।