जेन ने लॉन्च किया 4G बजट स्मार्टफोन, 22 भाषाओं में करता है काम

स्मार्टफोन निर्माता जेन ने भारत में नया 4G बजट फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे जेन सिनेमैक्स 4G का नाम दिया है

सिनेमैक्स की सबसे अहम बात ये है कि इसमें 4G स्वलेख मल्टी लिंगवल कीबोर्ड है, जो की भारत की 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें लैंगवेज लॉक फीचर है, जिससे की यूजर होम स्क्रीन के लिए अलग भाषा चुन सकता है।

कंपनी जेन सिनेमैक्स के साथ एक प्रोटेक्शन किट और 6 महीने के लिए स्क्रीन पर वारंटी दे रही है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मिलेगा।