Redmi Note 7 के 7 खास फीचर्स जो भारतीय बाजार में तहलका मचा सकते हैं

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में रेडमी को अलग ब्रांड से पेश करने का ऐलान किया था। उसके बाद 10 जनवरी 2019 को चीन में शाओमी से अलग होने के बाद रेडमी ने अपना पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 लांच किया। रेडमी नोट 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। तो आइए रेडमी नोट 7 की 7 खासियतों के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 7: 48 मेगापिक्सल का कैमरा
रेडमी नोट 7 अपने 48 मेगापिक्सल को लेकर काफी चर्चा में है। Redmi Note 7 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें PDAF, HDR, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और सुपर नाइट मोड मिलेगा।

फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh की दमदार बैटरी
Redmi Note 7 में 4000mAh की बैटरी है जो शाओमी के अधिकतर स्मार्टफोन में होती है। इसके अलावा फोन में क्विक चार्ज 4 का सपोर्ट है। शाओमी ने फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा किया है कि 1 घंटे 43 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। फोन के साथ 5V/2A का चार्जर मिलेगा।