मिनटों में बिक गया Xiaomi का नोट 4, जानिए कीमत और खासियत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 23 Jan 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi note 4 sale starts today on flipkart and official site
श्याओमी नोट 4

    Xiaomi Redmi Note 4 की बिक्री के चंद मिनटों बाद आउट ऑफ स्टॉक हो गया। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे से मिलना शुरू हुआ था। 12 बजकर 2 मिनट तक इसके सभी वेरियंट बिक चुके थे।

    श्याओमी नोट 4
    श्याओमी नोट 4

    नोट 4 खरीदने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं थी। बस सेल के वक्त वेबसाइट से जुड़े रहना था। हालांकि कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि उसने पहली सेल में कितने हैंडसेट बेचे।

    श्याओमी नोट 4
    श्याओमी नोट 4

    कंपनी ने इसके 2GB रैम/32 GB मेमोरी, 3GB रैम/32GB मेमोरी और 4GB रैम/64GB मेमोरी के वेरियंट लॉन्च किए हैं। तीनों वेरियंट्स की कीमत भी अलग-अलग है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें