लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां आइए, ये हैं आपके लिए 5 शानदार विकल्प

रोज नई तकनीक के साथ-साथ नए-नए प्रोडक्ट मार्केट में आ रहे हैं। ऐसे में यदि आप नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो उसके स्क्रीन साइज, डिजाइन, रैम, हार्ड डिस्क की क्षमता को अनदेखा न करें। आजकल लोग अपनी सुविधा के लिए डेस्कटॉप की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। इसका कारण यह है कि लैपटॉप लाने ले जाने में सुविधाजनक है और बैटरी से चलने की वजह से आप इसे चार्ज कर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। खरीदने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि लैपटॉप में रैम की क्षमता जितनी अधिक होगी, प्रोसेसर उतनी ही तेजी से आपके डाटा को प्रोसेस करता है। कंप्यूटर का दिमाग कहे जाने वाले प्रोसेसर के बेहतर होने पर ही आप बेहतरीन तरीके से सारे काम आसानी से कर पाने में सफल हो पाते हैं। इन दिनों बाजार में इन सभी खूबियों से लैस कई लैपटॉप मौजूद हैं।

आसुस जेनबुक फ्लिप S UX370UA
बेहद पतले और हल्के डिजाइन वाले आसुस जेनबुक फ्लिप S UX370UA कन्वर्टिबल लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 8वीं जेनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और 16 जीबी LPDDR3 रैम है। इसका वजन 1.1 किलोग्राम है और यह 11.2mm पतला है। आसुस का यह प्रीमियम लैपटॉप मेटल फिनिशिंग वाला है। यह स्टैंडर्ड एल्युुमिनियम एलॉय की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा मजबूत है। इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस और फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) रिजोल्यूशन के साथ 13.3 इंच एंटी ग्लेयर, टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस विंडोज 10 लैपटॉप में 1.8GHz इंटेल कोर i7-8550 प्रोसेसर, इंटेल UHD ग्राफिक्स GPU और 512 जीबी SSD मौजूद है। इसमें वीडियो कॉल के लिए वीजीए कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और एक 2-सेल लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। अमेजॉन पर इसकी कीमत 82,000 रुपये है।

एचपी पवेलियन पावर
एचपी ने क्रिएटिव प्रोफेशनल लोगों के लिए, पवेलियन पावर नोटबुक Nvidia GeForce GTX 1050 ग्राफिक्स कार्ड और लेटेस्ट 7वीं जेनरेशन क्वाड कोर इंटेल प्रोसेसर से लैस है। इसमें 15.6-इंच फुल-एचडी (1920x1080 pixels) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस में फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 'B&O प्ले' और एचपी 'ऑडियो बूस्ट' द्वारा ऑडियो दिया गया है। नोटबुक में 128जीबी पेरीफेरल कम्पोनेंट इंटरकनेक्ट एक्सप्रेस (PCIe), सोलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस (SSD) और 1 टीबी हार्ड डिस्क ड्राइव स्टोरेज जैसी विशेषताएं हैं। इसमें एसिड ग्रीन लाइटिंग के साथ बैकलीट की-बोर्ड भी दिया गया है। इसमें एचपी वाइड विजन कैमरा भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है।