Vivo कार्निवाल : वीवो के स्मार्टफोन पर मिल रही है 5,000 रुपये तक की छूट

Vivo ने वैलेंटाइन के खास मौके पर वीवो कार्निवाल सेल का आयोजन किया है। वीवो के इस कार्निवाल में वीवो के कई सारे स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वीवो का यह कार्निवाल सेल 14 फरवरी को रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। तो आइए फटाफट इस सेल में ऑफर्स पर मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस सेल के तहत फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट से वीवो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। इस सेल में वीवो नेक्स, वीवो वी9 प्रो और वीवो वाय95 जैसे फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।

शुरुआत वीवो वी9 प्रो से करें तो इस फोन को भारत में 19,990 रुपये की कीमत पर 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था, लेकिन अब इस फोन को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ अमेजॉन पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है। वहीं इस फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट पर 13,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।