VingaJoy BT-220 Review: क्या आपके काम का है बास्केटबॉल डिजाइन वाला ईयरबड्स

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड विंगाजॉय (Vingajoy) ने हाल ही में अपने नए ईयरबड्स VingaJoy BT-220 को भारत में लॉन्च किया है। बास्केटबॉल शेप्ड डिजाइन में आने वाले इन ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.1 सपोर्ट और टच कंट्रोल फीचर की सुविधा मिलती है। VingaJoy BT-220 की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 20 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। वायरलेस ईयरबड्स को सिंगल रेड कलर और 2,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस बड्स को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए जानते हैं कि VingaJoy BT-220 ईयरबड्स रिव्यू में खरे उतरते हैं कि नहीं?

VingaJoy BT-220 Review: डिजाइन
VingaJoy के इस ईयरबड्स के केस को बास्केटबॉल शेप्ड डिजाइन में पेश किया गया है। केस के साथ प्लास्टिक बिल्ड मिलता है, जिसकी क्वालिटी ज्यादा ड्यूरेबल नहीं लगती है। वहीं बड्स को ब्लैक ग्लोसी कलर में डिजाइन किया गया है। बड्स पर बास्केटबॉल और कंपनी का लोगो भी देखने को मिलता है। बड्स में भी प्लास्टिक बिल्ड मिलता है और इसकी क्वालिटी बढ़िया है।

बड्स में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट मिलती है, जो दो कलर ब्लू और रेड में ब्लिंक करती है। केस में भी में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट दी गई है। बड्स में स्पोर्टी फिट डिजाइन मिलती है, जो कि अच्छी है। बड्स वजन में काफी हल्के फील होते हैं, इसे खेलते, रनिंग के समय या ड्राइविंग करते समय भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

VingaJoy BT-220 Review: परफॉर्मेंस
कंपनी ने बड्स के ऑडियो ड्रायवर की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसका साउंड लाउड और क्लियर है। बड्स के Treble और BASS को भी अच्छे से ट्यून किया गया है, हालांकि फुल वॉल्यूम पर Treble ज्यादा बढ़ जाती है। बड्स में देर तक म्यूजिक सुनने पर भी काम में दर्द नहीं होता। बड्स के साथ टच कंट्रोल मिलता है, जो कि ठीक से काम करता है। बड्स में डुअल इन-बिल्ट माइक का सपोर्ट है फिर भी बड्स में कॉलिंग के दौरान उतना अच्छा एक्सपीरियंस नहीं मिलता है।

बड्स में न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट नहीं दिया गया है, जिससे आपको कॉलिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कीमत के हिसाब से इस बड्स में न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया जा सकता था। आजकल मार्केट में इससे कम कीमत पर भी Environmental न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) और एक्टिव न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट वाली ईयरबड्स उपलब्ध हैं। बड्स में कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है, इसमें अच्छी पेयरिंग मिलती है। बड्स को केस से निकालते ही यह आपके फोन से कनेक्ट हो जाता है।