अक्तूबर 2022: इस महीने भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन और गैजेट्स, खरीदने की प्लानिंग है तो ठहर जाएं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Oct 2022 04:51 PM IST
Upcoming Smartphones October 2022 Check List Of New Mobile Phones Launched In India In Oct
OnePlus 10T (For Reference) - फोटो : अमर उजाला

    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सितंबर में शानदार फोन और टैबलेट लॉन्च हुए हैं। इस महीने भारत में एपल आईफोन 14 सीरीज को 7 सितंबर को पेश किया गया। इसी के साथ Redmi 11 Prime सीरीज, realme C33, Poco M5, iQOO Z6 Lite 5G, Vivo V25, Lenovo Tab M10 Plus (3rd Gen), Honor Pad 8 और Moto Edge 30 सीरीज को पेश किया गया है। इस महीने भी कई सारे शानदार स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप भी नए स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको अक्तूबर में लॉन्च होने वाले बेस्ट पांच शानदार फोन और टैबलेट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Google Pixel 7, Pixel 7 Pro
    Google Pixel 7, Pixel 7 Pro - फोटो : Google

    Google Pixel 7 Series

    गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को 6 अक्तूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro फोन को पेश किया जाएगा। इन दोनों फोन की पहली झलक गूगल ने इसी साल मई में Google I/O 2022 में देखने मिली थी। लीक्स के अनुसार इन दोनों फोन में Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा जो कि Pixel 6, Pixel 6 Pro और Pixel 6a में इस्तेमाल हुए प्रोसेसर का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। Pixel 7 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और Pixel 7 Pro में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस मिलेगा। दोनों फोन में 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    OnePlus Nord
    OnePlus Nord - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord 3

    वनप्लस के इस फोन का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी इस फोन को अक्तूबर में लॉन्च कर सकती है। OnePlus Nord 3 को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1080x2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। OnePlus Nord 3 में 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें