Upcoming Smartphones: इस हफ्ते आ रहे हैं 200MP कैमरे और 8000mAh बैटरी वाले दमदार फोन, कीमत ₹10,000 से शुरू

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 18 May 2026 12:41 PM IST
सार

Upcoming Smartphones:

19 मई से 22 मई के बीच भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन एंट्री लेने वाले हैं। इनमें बजट 5G फोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस तक शामिल हैं। कंपनियां इस बार बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास फोकस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
upcoming smartphones india may 2026 moto g37 oppo find x9 ultra realme 16t hmd vibe 2 5g
इस महीने लॉन्च होंगे कई बजट स्मार्टफोन्स - फोटो : रियलमी

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बेहद खास हो सकता है। Motorola, Oppo, Realme और HMD जैसे बड़े ब्रांड भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम हर सेगमेंट के यूजर्स के लिए नए विकल्प देखने को मिलेंगे। कहीं 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी तो कहीं 200MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर का दम देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में।

    मोटोरोला के दो बजट फोन होंगे लॉन्च
    मोटोरोला के दो बजट फोन होंगे लॉन्च - फोटो : मोटोरोला

    Moto G37 और Moto G37 Power

    Motorola 19 मई को भारत में अपनी नई Moto G37 सीरीज लॉन्च करेगा। इसमें Moto G37 और Moto G37 Power शामिल होंगे।कंपनी के मुताबिक Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आ सकता है।लीक्स के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा Android 16 और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी।

    Oppo Find X9 Ultra
    Oppo Find X9 Ultra - फोटो : Oppo

    Oppo Find X9 Ultra

    Oppo 21 मई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खास तौर पर कैमरा लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।फोन में 200MP कैमरा सेटअप दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।इसमें 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।कंपनी दावा कर रही है कि यह डिवाइस प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग एक्सपीरियंस देगा।कीमत की बात करें तो यह फोन 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें