Upcoming Smartphone List 2022: जनवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Dec 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
upcoming smartphone 2022 mobile phones list will launched in first week of January tech news in hindi
पकमिंग स्मार्टफोन लिस्ट 2022 - फोटो : vivo

    यदि आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में और ग्लोबल लेवल पर कई सारे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। जनवरी के पहले सप्ताह मे Vivo, Xiaomi और iQOO जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। शाओमी के फोन के साथ 120वॉट की चार्जिंग मिलने वाली है तो वीवो के फोन में आईफोन 13 सीरीज जैसी डिजाइन और डुअल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं...

    Realme GT 2
    Realme GT 2 - फोटो : amarujala

    Realme GT 2 सीरीज

    Realme GT 2 सीरीज की लॉन्चिंग 4 जनवरी को होने वाली है। इस सीरीज को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसकी डिजाइन को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज की डिजाइन अनोखी होगी और इसके साथ अल्ट्रा वाइड बैंड हाइपरस्मार्ट एंटीना स्विचिंग सिस्टम मिलेगा जिससे ग्राहकों को 360 डिग्री कनेक्टिविटी मिलेगी। Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 12 जीबी तक रैम मिलेगा।

    iQoo 9
    iQoo 9 - फोटो : iQoo

    IQOO 9 सीरीज

    iQOO 9 सीरीज की लॉन्चिंग 5 जनवरी 2022 को होने वाली है। इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले iQOO 9 में भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। फोन का एक प्रो मॉडल भी आएगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें