सितंबर में धमाल मचाने आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन, कैमरा और फीचर्स होंगे जबरदस्त

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर का इंतजार कर लें। सितंबर में कई शानदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। अनमान के मुताबिक कम से कम 13 फोन अगले महीने सितंबर में लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। इनमें फ्लैगशिप फोन के अलावा मीडियोकर फोन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं सितंबर में लॉन्च होने वाले टॉप फोंस के बारे में...

Realme 7 सीरीज
रियलमी की इस सीरीज में दो फोन Realme 7 और Realme 7 Pro लॉन्च होंगे। इन्हें तीन सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के ऊपर होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी स्पोसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स रिपोर्टस के मुताबिक इनमें 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही क्वॉलकॉम 720जी चिपसेट के साथ 6 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/128 जीबी वैरिएंट्स मिलेंगे। रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ सिंगल पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप जिसमें 64 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें सोनी IMX682 सेंसर लगा होगा, साथ ही 8 मैगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो और ब्लैंक एंड व्हाइट फोटोग्राफी के लिए ट्विन 2 मैगापिक्सल के कैमरा मिलेंगे। फ्ररंट में 32 मैगापिक्सल का सेंसर मिलेगा, साथ ही 4500 एमएएच की बैटरी, डुअल ऑडियो स्पीकर्स भी मिलेंगे।

OPPO F17 सीरीज
रियलमी के अलावा ओपो भी अपनी नई सीरीज सितंबर में उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस सीरीज के तहत OPPO F17 और OPPO F17 Pro लॉन्च होंगे, जो ओपो एफ15 सीरीज को रिप्लेस करेंगे। ओपो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट पर इनके बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी देनी शुरू कर दी है। एफ17 प्रो में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं .ह कंपनी की सबसे पतली डिवाइस होगी। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा, के साथ रिअर में चार कैमरा मिलेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी फ्रंट में 16 मैगापिक्सल और 2 मैगापिक्सल का कैमरा सेटअप दे सकती है। एफ17 प्रो में 6.43 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 30 वॉट VOOC4.0 चार्जिंग जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी इस फोन को दो सितंबर को पेश करेगी और ओपो एफ17 सीरीज की कीमत 25 हजार के आसपास हो सकती है।
- Gionee Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, कीमत 5999 रुपये, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी
- Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर
- Moto G9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, Flipkart पर 11499 रुपये में खरीद सकते हैं ग्राहक
- Tecno Spark Go भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी