Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 04 May 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Top 5 Smartphones Under 10000 - फोटो : iStock

    भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन यानी 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की मार्केट में सबसे ज्यादा मांग रहती है। सैमसंग, रियलमी, रेडमी, मोटो और पोको जैसी कंपनियों का इस सेगमेंट पर भी काफी ध्यान रहता है। हाल ही में कई सारे फोन भी इस कीमत पर लॉन्च किए गए हैं। इस सेगमेंट के स्मार्टफोन में भी अब अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर देखने मिल जाता है। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत में किसी बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Redmi A1 Plus
    Redmi A1 Plus - फोटो : अमर उजाला

    Redmi A1+ 8,449 रुपये

    रेडमी ए1 प्लस को 8,449 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक LPDDR4X रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    Realme C33
    Realme C33 - फोटो : अमर उजाला

    Realme C33 - 8,975 रुपये

    Realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी पैक की गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें