जानकारी: देश के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर, दुनिया मानती है लोहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Oct 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
Supercomputers - फोटो : analyticsdrift

    साइबर क्राइम में पिछले कुछ वर्षों में काफी इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अब डाटा एनालिसिस के लिए बड़े-बड़े कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। मौसम विभाग के पूरे आंकड़े सुपर कंप्यूटर के जरिए ही निकाले जाते है। आज हम आपको देश के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर के बारे में बताएंगे जिनकी क्षमता जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि अमेरिका के पास कुल 233 सुपर कंप्यूटर्स हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या सिर्फ 18 है।

    SahasraT (Cray XC40)
    SahasraT (Cray XC40) - फोटो : insideHPC

    सहस्त्र सुपर कंप्यूटर को बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान में सुपर कंप्यूटर शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) रखा गया है। एसईआरसी विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मदद करता है। बता दें कि सहस्त्र को दुनिया के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर्स की टॉप 500 सूची में 96 वां स्थान हासिल हुआ है। सहस्त्र सुपर कंप्यूटर की खासियतों की बात करें तो इसमें इंटेल का Haswell Xeon E5-2680v3 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA K40 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2.1PB (पेटाबाइट) की स्टोरेज है। इसमें 1500 प्रोसेसर और 44 ग्राफिक्स हैं। इसमें 5600GB की रैम है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मौसम विज्ञान की भविष्यवाणियों और ज्योतिषीय क्षेत्र में होता है।

    iit delhi supercomputer
    iit delhi supercomputer - फोटो : iit delhi

    आईआईटी दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें