Jio Phone Next 6,499 रुपये में हुआ लॉन्च, इससे कम कीमत में पहले बिक रहे ये स्मार्टफोन

जियो का नया स्मार्टफोन Jio Phone Next भारत में लॉन्च हो गया है। Jio Phone Next को लेकर दावा किया जा रहा था कि यह दुनिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन होगा। Jio Phone Next की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। अब इस रेंज पर एक बार नजर डालें तो इस रेंज में कई सारे फोन पहले से ही मौजूद हैं। सीधे शब्दों में कहें तो आईटेल जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन Jio Phone Next की कीमत से भी कम में बाजार में मौजूद हैं। आइए एक नजर डालते हैं Jio Phone Next से सस्ते स्मार्टफोन पर...

Micromax Bharat 2 Plus
यह काफी छोटा स्मार्टफोन है, जिसमें 4 इंच की WVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 480X800 पिक्सल है। इसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ 5 मैगापिक्सल का कैमरा और 2 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1600mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 3,199 रुपये है।

itel A23 Pro
itel A23 PRO एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत4,999 रुपयेहै लेकिन जियो के ऑफर के साथ itel A23 PRO को मात्र 3,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। जियो की ओर से फोन के साथ 3,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, हालांकि इस फायदे के लिए आपको पहला रिचार्ज 249 रुपये का कराना होगा। itel A23 PRO में 5 इंच की (फुल वाइड वीडियो ग्राफिक एरे) FWVGA डिस्प्ले है जिसे खासतौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड 10 को गो एडिशन दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी के लिए VGA कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है। फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। फोन में 4G VoLTE/ViLTE का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 2400mAh की बैटरी है
- काम की बात: आपको दुर्घटना से बचा सकता है गूगल मैप का ये फीचर, जरूर करें इस्तेमाल
- Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
- स्मार्ट टीवी मार्केट में घरेलू कंपनी Karbonn की धमाकेदार एंट्री, 7990 रुपये की शुरुआती कीमत पर चार टीवी हुए लॉन्च
- Whatsapp Cashback Offer: UPI पेमेंट पर मिल रहा 255 रुपये का कैशबैक, गूगल पे-फोनपे की बोलती बंद